सरस्वती
विद्या मंदिर राजगढ़, हमारी ATL यात्रा
अटल टिंकरिंग लैब भारत सरकार द्वारा देश की शिक्षा व्यवस्था में कौशल
विकसित करने के मकसद से लांच की गई। छात्रों के बीच इनोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक
पहलुओं को बढ़ावा देना इसका मुख्य मकसद है।
कैसे मिली अटल टिंकरिंग लैब -
AIM की Website पर प्रथम बार 2016 में Online आवेदन किया। पर किसी कारण वश चयन नहीं हुआ।
31 अगस्त 2017 को पुनः Online आवेदन किया गया।
18 जनवरी 2018 को तृतीय चरण में विद्यालय का ATL के लिए चयन हुआ।
3 मार्च 2018 को भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा ATL के लिए 12 लाख का अनुदान मिला।
ATL का उदघाटन -
राजगढ़ लोकसभा
क्षेत्र के माननीय सांसद श्री रोडमल नागर विद्या भारती मध्य भारत प्रांतीय समिति के
तात्कालीन उपाध्यक्ष श्री शिरोमणि जी दुबे एवं AVM Infotech pvt.Ltd इंदौर से श्री
वैभव जी नागौरी के कर कमलो द्वारा 9 फ़रवरी 2019 को लेब का उदघाटन हुआ।
ATL प्रशिक्षण कार्यक्रम -
प्रथम प्रशिक्षण श्री रोहित पंडेधरकार ( AVM Infotech ) द्वारा Basic Robotics , ATL Tools Identification, 3D modelling and designing पर 18 जनवरी 2019 से 19 जनवरी 2019 को हुआ।
श्री अनुज खरे जी द्वारा Robotics programing और Electronics का प्रशिक्षण 6 अगस्त 2019 से 8 अगस्त 2019 तक किया गया।
7 सितंबर 2019 से 9 सितंबर 2019 तक श्री संजय जी द्वारा Robotics एवं Several Project का प्रशिक्षण दिया गया ।
इंजीनियर शुभम इंगले द्वारा Arduino Programming और Electronics का प्रशिक्षण 02 जनवरी 2020 से 04 जनवरी 2020 को दिया गया।
अनबॉक्स टिकरिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम इंदौर के मणिकबाग स्थित चोथराम स्कुल में नीति आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में विद्यालय के ATL इंचार्ज पीयूष राठौड़ ने दिनांक 11 दिसंबर 2019 से 14 दिसंबर 2019 तक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कैसे शुरू हुई गतिविधियां –
14 अप्रैल 2019 से 21 अप्रैल 2019 को डॉ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अटल कम्युनिटी डे का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने पेपर मॉडलिंग, पेपर सर्किट, रोबोटिक्स आदि सीखा।
1 जुलाई 2019 से 3 जुलाई 2019 टिंकर फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिस्पर्धा में विजेता भैया / बहिनो को ATL Boy और ATL Girl भी चुने गए।
स्टूडेंट सोलर एम्बेसडर वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें 50 भैया / बहिनों ने ऊर्जा संरक्षण हेतु 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में आई. आई. टी. मुम्बई के द्वारा सोलर लेम्प का निर्माण किया गया। और पर्यावरण के प्रति अहिंसा की शपथ ली।
20 अक्टूबर 2019 को 20 वा खगोल विज्ञान उत्सव 2019 एवं विज्ञान दृष्टिकोण दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान प्रसार भारत सरकार दिल्ली एवं मध्य प्रदेश विज्ञान सभा के द्वारा मनाया गया जिसमें विद्यालय के 100 भैया / बहिनो की सहभागिता रही।
विद्यालय के 15 भैया / बहिनों ने विज्ञान भारती द्वारा आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा 2019-20 प्रतियोगी ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित हुए। छात्रों ने Android mobile की सहायता से ऑनलाइन परीक्षा में सहभागिता है।
3 जनवरी 2020 को वैज्ञानिक सोच का विकास पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के तीन अन्य विद्यालय के छात्रों ने ATL में सोलर लैंप कार्यशाला में सहभागिता की ।
28 फरवरी 2020 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ATL लेब में सर सी.वी. रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भैया / बहिनों ने सरल मॉडल बनाये।
अटल टिंकरिंग लैब द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट –
सेनेटाइजर टनल,
होम ऑटोमेशन (ब्लूटूथ कंट्रोल लाइट ) पासवर्ड डोर लॉक, रोबोटिक मॉडल, गैस डिटेक्टर,
LDR सेंसर बेस्ड मॉडल, ऑटोमेटिक मापक यन्त्र, सोलर लेम्प, स्मार्ट डस्ट बिन, रडार सिस्टम,
3 D प्रोटोटाइपिंग, आद्रता एवं तापमान सूचक इत्यादि।
उपलब्धियां –
भारत सरकार
के नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिसंबर 2019 में देश के समस्त अटल टिंकरिंग लैब में
आयोजित ATL स्कूल ऑफ द मंथ, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश
के प्रथम पाँच चयनित विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार विद्यालय
ने अपने अभिनव प्रयास एवं अटल टिंकरिंग लैब में नियमित गतिविधियों के परिणाम स्वरुप
यह उपलब्धि हासिल की है।






Vidhyalay ki or acharya ji apki batt hi kuch alagg hai , badhai😀😀
ReplyDelete